News
SELECTED PARTICIPANT FROM MADHYA PRADESH
Keep Rohtang Pass Clean Project :-
(Mr. Sanjay Madhup, St.Org.Secty, Mr. Sutesh Shakya and Mr. Manish Agrawal)
National Moter Bike Expedition :-
(Mr. Girish Saraswat, Mr. Gyan prakash Soni, Mr. Sahil Tuli, Mr. Jitendra Soni, Mr. Chandra shekhar Chouhan, Mr. Arun Nigam, Mr. Shyam Mishra and Mr. Ashish Dhande)
_____________________________________________________________________________
यूथ होस्टल एसोसिएशन आफ इंडिया की मध्यप्रदेश शाखा की ओर से मानसून ट्रैक्रिंग प्रोग्राम्स का आयोजन किया जा रहा है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के आसपास अनेक स्पॉट हैं, जिसे देखने और पहाड़ों पर चढ़ने का लुत्फ उठाने के लिए दूर-दूर से प्रतिभागी आते हैं।जल्दी ही भोपाल से जुड़े लोकल ट्रैकिंग कार्यक्रमों की घोषणा होने वाली है। सभी सदस्यों को एसएमएस, ईमेल और समाचार-पत्रों के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी। सदस्यों को जिन ट्रैकों का इंतजार है, उनमें बुदनी घाट, अमरगढ़, गिन्नौरगढ़ किला, गडरिया नाला, चिड़ी खो, महादेव पानी, kathotia, Narsinghgarh, Samardha के अलावा नाइट ट्रैक शामिल हैं।

बुदनी घाट ट्रैकिंग भोपाल से 70 किलोमीटर दूर बुदनी ट्रैकिंग सदस्यों के लिए सबसे लोकप्रिय ट्रैक है। यहां पहुंचने का एकमात्र रास्ता रेलमार्ग से ही तय होता है। सुबह भोपाल रेलवे स्टेशन से सभी सदस्य जाते हैं। यहां बारिश की फुहारों का लुत्फ और कलकल बहते झरनों को देखने लोग पहुंचते हैं। यहां की करीब 800 फीट ऊंची पहाड़ी से नर्मदा नदी का प्राकृतिक सौंदर्य अपने आप में अनूठा नजर आता है। यहां से करीब 30 किलोमीटर दूर तक नर्मदा नदी की सफेद चादर फैली नजर आती है। यहां आम लोग नहीं पहुंच पाते। यहां सिर्फ यूथ होस्टल के सदस्य ही पहुंच पाते हैं। करीब दस किलोमीटर लंबे इस ट्रैक में कई जंगली जानवर हैं। पत्थरों पर शैलचित्र भी जगह-जगह देखने को मिलते हैं। पहाड के उच्च शिखर से रेलमार्ग सर्पिलाकार नजर आता है। कई किलोमीटर तक रेलगाड़ी को आते-जाते देखा जा सकता है। शाम की ट्रेन से सभी सदस्य भोपाल पहुंच जाते हैं। बारिश की फुहारों में जो यहां जाता है, इसका अनुभव वह खुद ही जानता है।

Contact for local trekking (BHOPAL) : Sanjay Madhup - 9827009291  
© 2012 Youth Hostels Association of India Madhya Pradesh. All rights reserved | Nimda